Noida News: दफ्तरों-उद्योगों के संचालन के समय में अंतर रखने की मांग
नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की सड़कों पर सुबह के समय लगने वाले जाम को कम करने के लिए फोनरवा की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। दफ्तरों और उद्योगों के संचालन के समय में अंतर रखने की मांग की गई है। फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा और महासचिव केके जैन की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को लिए गए पत्र में कहा गया है कि शहर के कॉरपोरेट कार्यालयों एवं औद्योगिक इकाइयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी कैब तथा अपने वाहनों से आवागमन करते हैं। अधिकांश कार्यालयों एवं संस्थानों का कार्य समय लगभग एक समान होने के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में शहरवासियों को प्रतिदिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरह की दिक्कतें भी होती हैं। अलग-अलग कार्यालयों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.