नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की सूर्यलोक कॉलोनी में दंपति समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल की शिकायत पर आरोपी रोहित, शिवा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित राहुल ने बताया कि आरोपियों ने 24 अगस्त को एक राय होकर उसे, उसकी पत्नी और भाई को बुरी तरह पीटा। मारपीट में सभी को चोटें आईं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...