नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-52 के पास मंगलवार देर रात स्कूटी से जा रही दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर थार सवार युवकों ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि बहनों द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर रुकने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने शोर मचाया तो आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से वह अपना घर नोएडा में शिफ्ट कर रहे हैं। वह 25 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे अपनी बहन के साथ स्कूटी से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-59 की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- नोएडा में थार पर बैठे युवकों की गुंडई, स्कूटी से जा रही 2 बहनों से छेड़छाड़ परिवार के अन्य सदस्य कार लेकर आगे ...