Noida News: थार गिरने से विवाहिता की मौत का मामला उलझा
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। भट्टा गांव की नहर में थार गिरने से विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इस कारण पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखा है। विवाहिता के पिता ने दनकौर कोतवाली में मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। दरअसल, भट्टा गांव निवासी मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ रविवार देर रात मथुरा से घूम कर थार से वापस भट्टा गांव लौट रहे थे। मोहित ने पुलिस को बताया कि भट्टा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। जैसे-तैसे मोहित ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई, लेकिन पत्नी नहर के पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.