Noida News: थाने के सामने खड़ी कार चुरा ले गए बदमाश
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। बेखौफ चोरों ने मधुबन बापूधाम थाने के ठीक सामने खड़ी कार चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कृष्णा गार्डन निवासी गौतम सोम ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देकर बताया कि वह पांच अगस्त को किसी कार्य से मधुबन बापूधाम थाने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी थार गाड़ी थाने के सामने स्थित गोलचक्कर के पास खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार मौके से गायब मिली। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर छह अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाश किस दिशा में वाहन लेकर फरार हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.