नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार में इस बार दुर्गा पूजा पंडाव थाईलैंड के भव्य मंदिरों की वास्तुकला की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जलवायु विहार सास्कृतिक कल्याण समिति द्वारा 16 से 21 अक्टूबर तक 34 वें दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन होगा। पंडाल में बंगाल की धार्मिक परंपरा के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए करीब 30 कारीगर कर रहे है। वहीं पंडाल के ढांचे के लिए 1500 से अधिक बांस का इस्तेमाल किया जाएगा. यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अखाड़ाघाट में दिखेगा नेपाल का मनोकामना देवी मंदिरपंडाल का आकार समिति द्वारा पंडाल करीब 45 फीट ऊंचा और 60 फीट लंबा होगा। इसका अंदरूना हिस्सा करीब 70 फीट गहरा होगा। जिसे थाई मंदिरों की वास्तुकला से प्रेरित तरीक...