नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: - 1658 वाहनों और 2302 लोगों की जांच, 453 वाहनों के चालान और छह सीज नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत 46 पुलिस टीमों ने 46 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की। अभियान के दौरान 1658 वाहनों और 2302 व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 453 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसमें सेक्टर-20, सेक्टर-126, सेक्टर-39, फेस-1, सेक्टर-24, सेक्टर-58, सेक्टर-49, सेक्टर-113 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने भाग लिया। चेकिंग के...