नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में चल रही जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी विजेता रही। प्रतियोगिता में 41 स्कूलों और खेल संस्थानों के कुल 251 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 131 बालिकाएं और 120 बालक शामिल रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थानों के प्रदर्शन में प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी ने 221 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। थेटिस अकादमी 180 अंक के साथ दूसरे और जय स्पार्ट्स अकादमी 123 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अंडर-19, अंडर-17, अंडर-14, अंडर-11 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक और वालिका वर्ग के मुकाबले हुए। यह भी पढ़ें- Noida News: जिला तैराकी के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण पदक झटके ...