Noida News: तेज रफ्तार कार पलटने से चालक घायल
नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। दनकौर कस्बे के बाहर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बने गोलचक्कर पर शनिवार की दोपहर अचानक एक तेज रफ्तार कार पलट गई। कार पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे कार चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद कोतवाली के नूरपुर गांव निवासी राम सिंह शनिवार को अपनी कार से किसी काम के चलते दनकौर आए थे। दनकौर से वह अपने घर वापस लौट रहे थे। सलारपुर अंडरपास के पास बने गोलचक्कर पर उनकी तेज रफ्तार कार सामने किसी वाहन को बचाने के चलते पलट गई। कार पलटते ही मौके पर लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों ने कार में फंसे चालक को जैसे-तैसे से बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.