Noida News: तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को कुचला, मौत
नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में रक्षा अडेला सोसाइटी के समीप बुधवार की रात एक बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे एक ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। आरोपी कार सवार रिक्शा चालक को करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गया। इसके बाद वह कार लेकर मौके से भाग गया। घायल युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हाफिजपुर हापुड़ का रहने वाला 47 वर्षीय पप्पन जाटव गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की राहुल विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पप्पन ग्रेनो वेस्ट में ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात वह सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पप्पन कार के नीचे फंस गया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.