नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 में तेज रफ्तार कार के चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। एटा के मेहनी गांव निवासी सूरजपाल का 36 वर्षीय बेटा गजेंद्र सिंह नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह सेक्टर-63 स्थित मोब्लैड मोड एंड एक्सेसरीज प्राइवेट लिमिटेड में सेमप्लिंग का काम करता था। गजेंद्र चार सितंबर की रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म कर कंपनी से घर लौट रहा था। वह साइकिल से जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गजेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया, ...