Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रेहड़ी लेकर घर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभल के बहजोई निवासी सोमवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 32 वर्षीय भाई मंगल सिंह बरौला में परिवार के साथ रहता था। वह रेहड़ी पर सब्जी बेचता था। सोमवार रात सब्जी बेचने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान आरक्यूबी मॉल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंगल सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रेहड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.