नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन और इकोटेक-वन एक्सटेंशन में सड़कें जलमग्न हो गईं। रविवार को हुई बारिश के बाद इकोटेक-तीन की 10 से अधिक फैक्टरियों में पानी घुस गया। डीएससी मार्ग पर तिलपता और सूरजपुर में भी लोग परेशान हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से उद्यमियों में रोष है। इकोटेक-तीन ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा औद्योगिक सेक्टर है। यहां प्राधिकरण द्वारा 1600 से अधिक इकाइयों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। ज्यादातर फैक्टरियां चल रही हैं। प्रमुख औद्योगिक सेक्टर होने के बाद भी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हर मानसून में दावे फेल हो जाते हैं।

फैक्टरियों में जलभर...