Noida News: तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर पड़ोसी की पीटकर हत्या
नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गेझा गांव में शनिवार को तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर दो युवकों ने पड़ोसी के साथ मारपीट की। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फेज-2 थाने की पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गेझा गांव की गली नंबर पांच में सतीश शर्मा परिवार के साथ रहते थे। वह किराये पर मकान दिलाने का काम करते थे। उनके घर के सामने सुमित अपने पिता सतीश और भाई ललित के साथ रहता है। शनिवार को सुमित के बेटे का जन्मदिन था। घर में समारोह चल रहा था और तेज आवाज में गाने बज रहे थे। आवाज से परेशान सतीश शर्मा ने कई बार गाने की आवाज कम करने के लिए कहा। जब आवाज कम नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.