Noida News: तीन सेक्टरों के पार्क संवारे जाएंगे
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-55, 58 और 62 स्थित चार छोटे पार्कों को संवारने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। एजेंसियों से 14 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-55, 58 और 62 के छोटे पार्कों का पुर्नविकास कराया जाएगा। इन तीन सेक्टर के चार पार्कों का चयन प्राधिकरण ने किया है। इसमें चारदीवारी सही कराने के साथ रंगाई-पुताई व पौधे लगाए जाने हैं। सेक्टर-55 व 58 में सेक्टर के अंदर के भूखंड का चयन किया गया है। वहीं, सेक्टर-62 में डी पार्क के सामने के भूखंड का चयन हुआ है। इन पार्कों के पुनर्विकास में एक करोड़ 39 लाख 79 हजार रुपये का खर्च आना अनुमानित है। इसऐ लिए प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.