नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 19 लाख रुपये ठग लिए। एक मामले में बुजुर्ग के एपीके फाइल डाउनलोड कराकर छह लाख रुपये ऐंठे गए। पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ितों की शिकायत दादरी में रहने वाले प्रिय रंजन ने पुलिस को बताया कि वह एनटीपीसी के सेवानिवृत्तकर्मी हैं। ठगों ने उनसे आईजीएल बिल के रूप में एपीके फाइल डाउनलोड करा ली। ठगों ने मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर लिया। मोबाइल हैक कर 10 जुलाई को उनके खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला।

दूसरे मामले में ठगी ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी हैं। उन्होंने हाइड्रोलिक उपकरण खरीदने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी ली थी। इसी ...