Noida News: तीन युवकों पर घर के पास हमला करने का आरोप
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-45 की खजूर कॉलोनी में तीन युवकों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-45 की खजूर कॉलोनी की गली नंबर-26 में रहने वाले दुर्गा प्रसाद दुबे ने बताया कि वह सात नवंबर की रात करीब दस बजे गली नंबर-57 में थे। इसी दौरान कनव, कमल और गौरव वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी बाईं आंख के नीचे, पीठ और सिर में चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। तीनों आरोपी आसपास की गली में ही रहते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.