नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ गाली गलौज की। परिजन द्वारा विरोध जताने पर तीनों ने साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी डंडे और लोहे के सरिया से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी के अब्दुल ने बताया कि बुधवार शाम पुत्र आसिफ की पड़ोस में रहने वाले रब्बान, सलमान और गोलू से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर तीनों ने पुत्र के साथ मारपीट की। इसमें दामाद मीर तोसिफ को चोट आई। यह भी पढ़ें- Rampur News: मामूली विवाद के चलते मारपीट करने में तीन पर केस सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी ...