Noida News: तालाब में डूबने से महिला की मौत के मामले में ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव स्थित तालाब में डूबने से हुई मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, तिलपता स्थित एक तालाब में शुक्रवार को एक मानसिक विक्षिप्त महिला की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के रहने वाले अक्षय मुखिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि तालाब में नीचे 10 से 12 फीट का गड्ढा है। उसे भरे बिना ही ठेकेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.