Noida News: तस्कर से गांजे की खेप बरामद
नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-37 बस अड्डे के पास गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी निवासी सचिन के रूप में हुई। वह वर्तमान में छलेरा गांव में किराये पर रह रहा है। पूछताछ में सामने आया कि सचिन दिल्ली से कम कीमत में गांजा खरीदकर लाता और उसे पुड़ियों में पैक कर फैक्टरियों और बस अड्डे के आसपास 100 रुपये प्रति पुड़िया में बेचता। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.