नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-37 में सोमवार रात पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, चोरी का मोबाइल फोन और 4200 रुपये बरामद हुए। वह चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी की पहचान हरदोई निवासी 26 वर्षीय अर्पित के रूप में हुई। वह वर्तमान में फेज-3 थाना क्षेत्र में रह रहा था। सेक्टर 39 थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम सेक्टर-37 के छलेरा कट के पास बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काली मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। यह भी पढ़ें- Noida News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस मिले।

ह...