नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-1 थाने की पुलिस ने सेक्टर-3 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। कॉल सेंटर के जरिये अमेरिका और कनाडा में रहने वाले लोगों से तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। अब तक करीब 300 लोगों को ठगने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर क्राइम थाने को ई-मेल के माध्यम से फर्जी कॉल सेंटर के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिल्डिंग के चौथे तल पर छापा मारा। वहां एक व्यक्ति केबिन में बैठा मिला, जबकि छह अन्य लोग बाहर बैठे थे। पूछताछ और तलाशी में सामने आया कि सभी लोग अमेरिका और कनाडा के लोगों को फोन कर तकनीकी सहायता के नाम पर ठगी करते थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 31...