Noida News: ढाई हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अमीनाबाद, पतवाड़ी और बिसरख समेत 17 गांवों में रोशनी से अछूती गलियां भी जल्दी एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने दीवाली को देखते हुए लाइट लगाने का काम तेज कर दिया है। ढाई हजार से अधिक नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। अधिकारी के मुताबिक सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ किराचपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलकलच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा गांव में 2500 से अधिक नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन गांवों में आबादी का विस्तार होने से कई गलियों में अंधेरा रहता है। इससे रात के समय हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों द्वारा स्ट्रीट लाइट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.