नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा दो कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने 143 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है। आरोपियों के पास से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जनता फ्लैट सोसाइटी सेक्टर चाई-4 के पीछे सर्विस रोड पर तीन व्यक्ति एमडीएमए ड्रग्स बेचने के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्ध को स्कूटी सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एमडीएमए ड्रग्स बेचने के लिए ...