नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। निजी अस्पताल में लतीपुर गांव निवासी स्वास्थ्यकर्मी महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर लापरवाही से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। परिजनों ने गांव में घर के बाहर शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया। देर शाम पुलिस के समझाने बुझाने और आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। लतीपुर गांव निवासी पंकज शर्मा की पत्नी अंशु ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी थीं। बुधवार को अस्पताल से लौटते समय उसकी तबीयत खराब हो गई तो वह दनकौर में बिहारी लाल स्टैंड के समीप स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गई। चिकित्सक ने अंशु को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अंशु को दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भ...