Noida News: डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और आईपैड चुराया
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाश डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, आईपैड और पर्स चोरी कर ले गए। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर कंवर विक्रांत सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। डॉक्टर के मुताबिक वह अपने एक साथी डॉक्टर के साथ एक अक्तूबर को कुछ सामान की खरीदारी करने नॉलेज पार्क गए थे। उन्होंने अपनी कार नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप खड़ी की थी। इसी बीच किसी ने कार का शीशा तोड़कर उनके दो लैपटॉप, आईपैड, पर्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। कार से सामान चोरी होने की शिकायत तुरंत पुलिस से की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.