Noida News: डेबिट कार्ड बदल खाते से साढ़े तीन लाख निकाले
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में जालसाजों ने डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। वारदात आश्रम रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई। मोबाइल पर रकम निकासी के संदेश आने पर पीड़ित को घटना का पता चला। दीनदयालपुरी आश्रम रोड निवासी जगतपाल सिंह का कहना है कि 22 जून, 2026 की सुबह करीब 9:18 बजे वह आश्रम रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से नकदी निकालने पहुंचे थे। तभी पीछे खड़े दो अज्ञात युवक मदद करने के बहाने उनसे कार्ड लेकर मशीन में लगाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। आरोपियों ने उनके खाते से 3.48 लाख रुपये निकाल लिए गए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि छह अगस्त को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.