नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-93 सुपर एमआईजी परिसर में बनकर तैयार 25 दुकानों का आवंटन प्राधिकरण डेढ़ साल से नहीं कर पा रहा है। दुकानें शुरू नहीं होने पर लोगों को जरुरत वाले सामान लेने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। अब जिस कॉम्प्लेक्स में दुकानें बनाई गईं थीं, वहां झाड़ियां उग आई हैं। लोगों ने प्राधिकरण ने जल्द दुकानों के आवंटन की मांग की है। एमआईजी परिसर में रहने वाले लोगों ने बताया कि प्राधिकरण ने करीब डेढ़ साल पहले 25 दुकानें बनवाईं थीं। यहां पर 1086 फ्लैट हैं जिनमें से करीब 950 में परिवार रह रहे हैं। कुछ महीने पहले प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 15 अगस्त को योजना लाकर इन दुकानों का आवंटन कर दिया जाएगा लेकिन इस समय-सीमा को भी करीब दस दिन बीत चुके हैं लेकिन आवंटन नहीं हुआ। अभी ज...