Noida News: डेंगू के छह और मरीजों की पुष्टि मिले
नोएडा, सितम्बर 22 -- Noida News: नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीजों की पुष्टि की। अब मरीजों की कुल संख्या 260 हो गई है। सितंबर के तीसरे हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ी है। नए मरीजों के घरों पर मलेरिया विभाग की टीम ने जाकर दवाओं का छिड़काव कराया। लार्वा और जलभराव वाले स्थान मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भंगेल की कई कॉलोनियों दवाओं का छिड़काव कराया साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मलेरिया के मरीजों की रिपोर्ट 25 सितंबर तक आने की संभावना है। अब तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 41 है। यह भी पढ़ें- डेंगू के 13 नए मरीज मिले आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.