नोएडा, सितम्बर 11 -- Noida News: नोएडा। जिले में शुक्रवार को डेंगू के एक मरीज की पुष्टि हुई। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई। वहीं, तीन मरीज संदिग्ध हैं, जिनके रक्त के नमूने की एलाइजा जांच की रिपोर्ट के आधार पर इन्हें डेंगू का पुष्ट या अपुष्ट रोगी माना जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ती वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का नया रोगी कासना गांव निवासी है। मरीज के घर से आसपास मच्छरनाशक दवा का छिड़काव करा दिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध रोगियों के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन अन्य मरीजों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनके नमूनों की एलाइजा जांच की जाएगी। एलाइजा रिपोर्ट ही डेंगू की मान्य जांच है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...