Noida News: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए धरना-प्रदर्शन जारी
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। भारतीय किसान परिषद के आह्वान पर पृथला ब्रिज के पास सेक्टर-123 के डूब क्षेत्र में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को 10 पुरुषों ने अनशन पर बैठने का फैसला किया। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि अब आंदोलन की रणनीति में बदलाव करते हुए महिलाएं जन-जागरण अभियान चलाएंगी और विभिन्न कॉलोनियों में जाकर अन्य महिलाओं को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्ररेति करेंगी। वहीं, पुरुष आमरण अनशन पर बैठकर अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के साथ चली वार्ता में भी कोई नतीजा नहीं निकला है। विद्युत निगम लिखित में कोई भी आदेश या आश्वासन देने के लिए तैयार नहीं है। जब तक लिखित में कोई आदेश नहीं आ जाता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। विद्युत निगम डूब क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.