Noida News: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की उम्मीद जगी
नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-63 के पास छिजारसी-चोटपुर गांव के डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में लोगों को अब बिजली कनेक्शन मिलने की उम्मीद जगी है। डूब क्षेत्र में अस्थाई कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। छिजारसी गांव के डूब क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में अवैध बिजली कनेक्शन और अवैध उगाही की शिकायत लखनऊ में की गई थी। इसके बाद स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश ने जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। फिर इसका पर्दाफाश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने किया। सीएम ने पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल से जवाब-तलब किया था। इसके बाद विद्युत निगम ने लगातार तीन दिनों तक डूब क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान चलाया।
अभियान के तहत कनेक्शनों की कटौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.