Noida News: डूब क्षेत्र में दिए डेढ़ सौ से अधिक बिजली कनेक्शन
नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी शिविर लगाकर डेढ़ सौ से अधिक बिजली कनेक्शन जारी किए गए। अभी तक 625 से अधिक बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। बुधवार को भी शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश के बाद डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने का सिलसिला जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में आदेश भी आ सकता है। परंतु डूब क्षेत्र में बिजली ढांचे को विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है अधूरे और जर्जर बिजली ढांचे के बीच डूब क्षेत्र में कैसे निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी। अभी डूब क्षेत्र में बिजली ढांचे को सुधारने के लिए कोई कार्रवाई होती भी नजर नहीं आ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.