नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। डूब क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठी महिला का गुरुवार को स्वास्थ्य खराब हो गया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती करके उपचार कराया गया। इस बीच, आमरण अनशन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान परिषद का सेक्टर-123 के डूब क्षेत्र में 11वें दिन गुरुवार को भी धरना-प्रर्दान जारी है। डूब क्षेत्र को बिजली देने की मांग पर 23 महिलाएं और 8 पुरुष आमरण अनशन पर हैं। परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान रामवती नामक महिला की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गुरुवार को गीता और शालिनी नामक महिलाओं ने भूख हड़ताल की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आमरण अनशन में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है। उन्होंने महिलाओं के इस ...