Noida News: डूब क्षेत्र के लोग बिजली-पानी के लिए परेशान
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। डूब क्षेत्र में लोगों को बिजली संकट के साथ पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। लोगों ने विद्युत निगम से बिजली कनेक्शन देने की मांग की। सेक्टर-63 के पास छिजारसी-चोटपुर में डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बीते सप्ताह विद्युत निगम ने बड़े स्तर पर अवैध कनेक्शन काट दिए थे। केबल और ट्रांसफार्मर भी जब्त कर लिए गए थे। इसके बाद से डूब क्षेत्र के हजारों परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिना बिजली के पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं। स्थानीय निवासी राकेश झा ने बताया कि डूब क्षेत्र में जब 100 और 50 मीटर के भूखंडों की रजिस्ट्री हो सकती है तो बिजली और पानी की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। कॉलोनी में विधायक और सांसद निधि से सड़क तक बन चुकी है। इसके बाद भी कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.