नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सजा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रोचक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया और विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान, जिज्ञासा और रचनात्मकता ही जीवन की वास्तविक ऊर्जा है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, उमंग और आत्मीयता से भरा एक यादगार अनुभव सिद्ध हुआ। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मॉ...