Noida News: डीएम ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से पहाड़े सुने
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। अचानक स्कूल पहुंचीं डीएम मेधा रूपम ने बच्चों से पहाड़े सुने और उन्हें पढ़ाई का महत्व बताया। डीएम को अपने बीच देखकर बच्चे पहले थोड़े सहमे, लेकिन बाद में किसी ने गिनती सुनाई तो किसी ने पहाड़े पढ़े। बच्चों ने बिना झिझक अपना पाठ भी सुनाया। बच्चों की यह सहजता और पढ़ाई के प्रति उत्साह देखकर जिलाधिकारी के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई। दादरी के प्राथमिक स्कूल मथुरापुर में सोमवार को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान यह मानवीय तस्वीर देखने को मिली। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत कक्षा एक के बच्चों के साथ बातचीत से की। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और गिनती सुनी। इसके बाद वह एक-एक कर दूसरे कक्षा-कक्षों में पहुंचीं। बच्चों से पहाड़े सुनने और किताब पढ़ने को कहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.