Noida News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
नोएडा, जुलाई 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-96 अंडरपास के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन युवक दोपहर करीब 12:45 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक से सेक्टर-45 सदरपुर की ओर से सेक्टर-96 अंडरपास की तरफ जा रहे थे। अंडरपास के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय गुलशन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.