नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच विवाद हो गया। रजिस्टर में एंट्री करने को लेकर हुए झगड़े में डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी में एंट्री को लेकर डिलीवरी ब्वॉय और गार्ड के बीच बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि डिलीवरी ब्वॉय ने गुस्से में गार्ड के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गार्ड के सिर से खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। उसका मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल गार्ड की शिकायत पर आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले...