Noida News: डिलीवरी के नाम पर लैपटॉप बैग लेकर पार्सल में रख दिया दूसरा पैकेट
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कुरियर कंपनी के प्रतिनिधि ने ग्राहक पर मूल शिपमेंट अपने पास रखने और उसकी जगह दूसरा पैकेट लौटाने का आरोप लगाया है। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी प्रतिनिधि हरेंद्र राघव के मुताबिक डिलीवरी एसोसिएट जय करण 22 सितंबर को शिपमेंट लेकर ग्राहक अरुण के पते पर पहुंचा। ग्राहक ने उसे इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद अरुण तीन खानों वाला लैपटॉप बैग लेकर पहुंचा और शिपमेंट अपने कब्जे में ले लिया। उससे वन टाइम पासवर्ड मांगा गया। आरोप है कि उसने कई बार गलत ओटीपी दिया, जिससे सिस्टम में डिलीवरी दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद अरुण ने एक पैकेट लौटाया, जो पहले से बैग के दूसरे खाने में रखा प्रतीत हो रहा था। वह मूल पैकेट अपने साथ ले गया। कंपनी के अनुसार ब्लू डार्ट कार्यालय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.