Noida News: ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर निवासी मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी में इस्तेमाल किए गए आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ 13 राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। बीते दिनों एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सऐप के माध्यम से उसे लिंक भेजे। आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और उससे मुनाफा कमाने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.