Noida News: ठगे गए 3.95 लाख रुपये वापस कराए
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन सामान वापस करने के नाम पर एक महिला से ठगे गए करीब 3.95 लाख रुपये वापस करा दिए। सेक्टर-39 थाने की साइबर टीम ने बैंक और संबंधित एजेंसियों की मदद से पूरी रकम महिला के खाते में वापस कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने 27 जुलाई 2026 को सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ऐप पर ऑर्डर रिटर्न कराने के नाम पर उसके बैंक खाते से तीन लाख 94 हजार 999 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक व अन्य एजेंसियों से संपर्क किया। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद ठगी गई पूरी रकम वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर महिला ने साइबर पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.