Noida News: ट्रॉला की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गढ़ी गोल चक्कर के पास ट्रॉले की टक्कर लगने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि चालक लापरवाही से एक ट्रॉला चला रहा था। इसके कारण हादसा हुआ। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बदायूं के कासपुर गांव निवासी नत्थूलाल ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के आंबेडकर सिटी में रहते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा नितेश शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से गढ़ी गोल चक्कर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ी गोल चक्कर के पास पहुंचा तो हरियाणा नंबर के ट्रॉला चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सेक्टर-68 स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.