Noida News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: दनकौर। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार को घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को लगी। जीआरपी दनकौर चौकी इंचार्ज रेनू यादव ने बताया कि सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार दिल्ली से दनकौर आ रही किसी पैसेंजर ट्रेन से गिरकर संभवत युवक की मौत हुई होगी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.