नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जिलास्तीरय पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए गुरुवार को ट्रायल का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल में किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शन, खेल कौशल एवं प्रतिभा के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन मंडलस्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया। चुने गए गए खिलाड़ियों में धनंजय, शिवम, चंदन, धर्मेंद्र, सचिन भाटी, जीतेश तथा सुरेश शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: मंडल स्तरीय ट्रायल मेरठ में होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...