नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक कंपनी के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में आए करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। रविवार शाम वह दोस्त के साथ खेल-खेल में ट्रांसफार्मर के निकट चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, जिला औरेया के उस्मानपुरा निवासी अमर सिंह फेज-2 क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह परिवार समेत नयागांव में किराये के घर में रहते हैं। उनकी चार बेटी और एक बेटा है। दो बड़ी बेटियों के बाद 16 वर्षीय बेटा दिव्यांशु था। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। रविवार शाम दिव्यांशु एक दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से बाहर निकल गया। वह दोस्त के साथ खेलते-खेलते होजरी कॉम्प्लेक्स के सी ब्लॉक में 164 कंपनी के बाहर रखे ट्रांसफार्मर के ...