Noida News: ट्रांसफार्मर न बदला तो बिजलीघर घेरा
नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: रबूपुरा। दस दिन पहले जल गए ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोमवार को रबूपुरा उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। गांव पचोकरा निवासी कालू, दिनेश, सुशील, विजय आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले जल गया था, जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसे बदलवाने के लिए कई बार विभाग में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर धरना दिया। जेई महेश चंद ने कहा कि ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.