नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को सेक्टर-58 थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। हापुड़ के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के जोगेंद्र कुमार का भाई पवन कुमार दूध का काम करता था। पवन बुधवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रक में दूध लेकर हापुड़ से दिल्ली जा रहा था। सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास पहुंचने पर मेरठ नंबर के ट्रक का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। एकाएक पवन के ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले गए थे। वहां पर अंतिम संस्कार कराने के बाद पुलिस ...