Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही मिनट बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाने में दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी निवासी अजय किशोर शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच उनका भाई अंकित शर्मा अपनी बाइक से निकला। जब वह बरौला टी प्वाइंट से हाजीपुर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में सेक्टर-107 लाल बत्ती के पास ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित बाइक से छिटककर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.