Noida News: ट्रक की टक्कर से दादा की मौत, पोता की हालत गंभीर
नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। खेत पर जा रहे दादा-पोते को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई्र, जबकि पोते को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव खेरली भाव निवासी किसान सत्यवीर सिंह अपने पोते प्रतीक के साथ शनिवार शाम को पैदल अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही सड़क पार करते समय 120 मीटर सड़क पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों उछलकर दूर जा गिरे। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 54 वर्षीय सत्यवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय प्रतीक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.